खैरा. जमुई पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत खैरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसे उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, खैरा थाना क्षेत्र के दाबिल गांव निवासी व्यक्ति का मोबाइल कुछ दिन पूर्व गुम हो गया था, इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने दर्ज करायी थी. खैरा थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल का पता लगाकर उसे बरामद किया और संबंधित व्यक्ति को वापस सौंप दिया. मोबाइल मिलने के बाद धारक ने जमुई पुलिस और खैरा थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के गुम हुए मोबाइल को खोजकर वापस दिलाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है.
ऑपरेशन मुस्कान के तहत खैरा थाना पुलिस ने लौटाया गुम मोबाइल
जमुई पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत खैरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसे उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया.
