-मनीष स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जिनहारा को, निरंजन कुमार बने मैन ऑफ द मैच व सीरीज लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत जीनहारा प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में मंगलवार को मनीष स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. रोमांच से भरपूर इस मैच में जिनहारा की टीम ने मटिया को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में जिनहारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में मटिया की टीम ने 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जवाब में जिनहारा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में सात विकेट खोकर 170 रन बना लिया और शानदार जीत दर्ज की. टीम की जीत में निरंजन कुमार का अहम योगदान रहा. उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज दोनों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ प्रेमप्रकाश उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. इसके अलावा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुलाबी यादव की ओर से विजेता टीम को 8 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को संदीपी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पंकज पटेल द्वारा 4 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी. दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उपहार भी दिये गये. आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह का माहौल बना रहा.
फाइनल में जिनहारा की टीम ने मटिया को तीन विकेट से हराया
प्रखंड अंतर्गत जीनहारा प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में मंगलवार को मनीष स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया.
