घर में लगी आग से अफरा-तफरी, हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख
Published by : Shruti Kumari Updated At : 09 Jun 2026 2:43 PM
आग लगने के बाद आग बुझाने में जुटे ग्रामीण और घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़
Jamui House Fire News: जानकारी के अनुसार भगवाना गांव निवासी खगन यादव के घर में रखे पुआल से अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर के अन्य हिस्सों तक फैलने लगी. घटना के समय घर में बच्चे समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद थे. धुआं और आग की लपटें देखकर सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी.
सोनो (जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
Jamui House Fire News: चरकापत्थर थाना क्षेत्र के भगवाना गांव में सोमवार की शाम एक घर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें उठते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. बाद में दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो चुका था.
पुआल से उठीं आग की लपटें
जानकारी के अनुसार भगवाना गांव निवासी खगन यादव के घर में रखे पुआल से अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर के अन्य हिस्सों तक फैलने लगी.
घटना के समय घर में बच्चे समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद थे. धुआं और आग की लपटें देखकर सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी.
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी देर तक मशक्कत करते रहे.
सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग का वाहन भी मौके पर पहुंचा. दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका.
अनाज, कपड़े और बिछावन जलकर नष्ट
आग की इस घटना में घर में रखा अनाज, बिछावन, कपड़े, बक्सा सहित कई घरेलू सामान जलकर राख हो गए. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
ग्रामीणों के अनुसार समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे.
आग लगने के कारणों की जांच
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जानकारी लेने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










