जमुई में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में महिला को लौटायी छिनतयी हुई सोने की चेन

Published by : Shruti Kumari Updated At : 09 Jun 2026 1:59 PM

विज्ञापन

थाना परिसर में न्यायालय के आदेश के बाद महिला को बरामद सोने की चेन सौंपते पुलिस अधिकारी

Jamui Gold Chain Recovered: जानकारी के अनुसार लगभग दो सप्ताह पूर्व शहर के एक पॉश इलाके में बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला से सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद पीड़िता ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.

विज्ञापन
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

Jamui Gold Chain Recovered: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने की दिशा में जमुई पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है. टाउन थाना कांड संख्या 251/26 में महिला से छीनी गई सोने की चेन को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार को थाना परिसर में बरामद चेन महिला को विधिवत सुपुर्द कर दी गई.

चेन झपटकर फरार हो गए थे बदमाश

जानकारी के अनुसार लगभग दो सप्ताह पूर्व शहर के एक पॉश इलाके में बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला से सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद पीड़िता ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी गई सोने की चेन बरामद कर ली.

न्यायालय की प्रक्रिया के बाद लौटाया गया आभूषण

बरामदगी के बाद न्यायालय की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद मंगलवार को थाना परिसर में महिला को उसकी सोने की चेन वापस सौंप दी गई.

चेन वापस मिलने पर महिला और उसके परिजनों के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दिया. उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इतनी जल्दी अपना आभूषण वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी.

आमजन की संपत्ति की सुरक्षा प्राथमिकता : पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने से समय रहते प्रभावी कार्रवाई संभव हो पाती है.

पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन