जग नारायण सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 14 दिसंबर से

मुख्यालय से सटे सिकेरिया स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी के मैदान में आगामी 14 दिसंबर से स्व जग नारायण सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

जमुई. मुख्यालय से सटे सिकेरिया स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी के मैदान में आगामी 14 दिसंबर से स्व जग नारायण सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. यह टूर्नामेंट 17 दिसंबर 2025 तक चलेगा, इसमें जिले व आसपास की कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. क्रिकेट प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन जमुई सदर प्रखंड के प्रमुख अमित कुमार सिंह करेंगे. आयोजन समिति के अनुसार यह टूर्नामेंट 12-12 ओवर का होगा, इसमें प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे. पहला मैच सुबह, जबकि दूसरा मैच शाम के सत्र में आयोजित किया जायेगा. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में जेपी हॉस्पिटल जमुई, महिसौ़ड़ी इलेवन जमुई, मंजय इलेवन कुर्बाटांड़, सरवन इलेवन जमुई, रोशन इलेवन झाझा, रामपुर इलेवन लखीसराय, राजीव इलेवन महाराजगंज तथा सिकंदरा इलेवन जमुई शामिल हैं. आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा, वहीं क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >