अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बादिलडीह स्थित पानी टंकी के समीप पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है.

खैरा. गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बादिलडीह स्थित पानी टंकी के समीप पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है. बताया जाता है पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक रास्ते में ही बालू गिराते हुए भागने का प्रयास करने लगा. संकीर्ण रास्ते का फायदा उठाकर चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे थाना लाया गया है. जब्त वाहन के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >