गोप गुट महासंघ का अल्टीमेटम-कार्रवाई नहीं तो कोर्ट जायेंगे कर्मचारी, दो सौ से अधिक कर्मियों ने हस्ताक्षर कर जताया विरोध

जिले के शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है.

जमुई. जिले के शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है. महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्म चंदन रजक ने कहा कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी, तो संगठन न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि डीईओ व कर्मी के खिलाफ लगातार गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इससे कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश बढ़ता जा रहा है. महासंघ के आह्वान पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान अब आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है. अब तक 200 से अधिक कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है. कर्मचारियों का कहना है कि विभाग में पारदर्शिता की कमी और मनमानी के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महासंघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई गयी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं. उन्होंने इसे पूरे कर्मचारी वर्ग के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा मामला बताया. महासंघ ने सरकार और जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कहा कि कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो आंदोलन शुरू किया जायेगा, इसमें प्रदर्शन, घेराव और न्यायालय में याचिका दायर करना शामिल होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >