सरौन. चकाई प्रखंड अंतर्गत सहाना कॉलोनी निवासी आपदा मित्र सचिन कुमार रजक को उत्कृष्ट कार्य के लिए पटना में उन्हें सम्मानित किया गया. उन्हें आपदा के समय लोगों की सहायता, जागरूकता फैलाने और त्वरित राहत कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. जबकि आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इसके अलावा बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार स्टेट आपदा प्रबंधन के सचिव मो वारिस खान, संयुक्त सचिव मो नदीम गफ्फार, प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार, विश्व युवा केंद्र के राजा थॉमस आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए आपदा मित्र
चकाई प्रखंड अंतर्गत सहाना कॉलोनी निवासी आपदा मित्र सचिन कुमार रजक को उत्कृष्ट कार्य के लिए पटना में उन्हें सम्मानित किया गया.
