हत्या के प्रयास मामले में आरोपित समेत चार गिरफ्तार

गरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया.

खैरा. गरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रोपाबेल गांव से रामदेव मांझी पिता स्व. भादो मांझी को गिरफ्तार किया है. जबकि पुलिस ने शराब पीकर हो-हल्ला कर रहे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि पुलिस ने हो-हंगामा मचा रहे चित्तरबर निवासी राहुल यादव पिता चानो यादव तथा गरही निवासी अयूब मियां पिता हीनायत मियां व बालक यादव पिता लालो यादव को गिरफ्तार किया है. गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >