लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत काला पंचायत के काला गांव में पंचायत के मुखिया रणधीर यादव के नेतृत्व में गुरुवार को आगामी आठ मई से लेकर 16 मई तक होने जा रही राम जानकी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण किया गया. इसके लिए राम जानकी मंदिर ठाकुरवाड़ी काला के प्रांगण से ध्वज को लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया गया. इसके पूर्व बैठक की गयी. जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक समिति का गठन किया गया. जिसमें चंदन पासवान को अध्यक्ष, विकाश पांडे को उपाध्यक्ष, पिंटू यादव को सचिव, गणेश यादव को उप सचिव, दिनेश कुमार पांडे को कोषाध्यक्ष तथा काजू यादव को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. वही समिति को मार्गदर्शन हेतु मुखिया रणधीर यादव, पूर्व मुखिया सुनील यादव, शंकर पांडे, पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, हरिवल्लभ यादव, शशी सिंह, राजमुनी पंडित तथा मिथलेश पांडे के साथ ग्रामीणों का सहयोग रहेगा.
श्रीराम जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण
आठ मई से लेकर 16 मई तक होने जा रही राम जानकी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण किया गया.
