विभिन्न जगहों से पांच शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

चकाई पुलिस ने की कार्रवाई

चंद्रमंडीह. चकाई पुलिस ने शराबियों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान के दौरान तीन अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मनाकोला गांव के समीप शराब पी रहा है. इसके बाद पुलिस पहुंची एवं मौके से मानाकोला गांव निवासी निरंजन कुमार वर्मा पिता सुरेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि दो अन्य लोग पुलिस को देखते ही मौके से भागने में सफल रहा. वहीं चकाई चौक से रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने जमुई के भछियार मोहल्ला निवासी प्रिंस कुमार लहेरी, कुंदन पंडित एवं साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रडीह पंचायत के कलीबांक गांव से उमेश राय पिता भक्तु राय को गिरफ्तार किया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की जब जांच की गयी, तो सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद गुरुवार को पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तारी अभियान में अवर निरीक्षक शिवनंदन कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >