अलग-अलग मामलों में पांच गिरफ्तार

फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. विभिन्न कांडों में वांछित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

झाझा. फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. विभिन्न कांडों में वांछित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में नामजद पताव गांव निवासी डोमन यादव, अरविंद यादव, रवीश यादव और संदीप यादव को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा एक अन्य मामले में नामजद धमाना गांव निवासी पप्पू यादव को भी गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >