धान के पुंज में लगी आग, हजारों रुपये की धान राख

प्रखंड क्षेत्र के संसारपुर गांव के कुम्हरु बहियार में अचानक खेत में रखे धान की पुंज में आग लग गयी.

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के संसारपुर गांव के कुम्हरु बहियार में अचानक खेत में रखे धान की पुंज में आग लग गयी. इस घटना में खेत में रखे 06 हजार धान लगे पुआल जलकर राख हो गये. संसारपुर गांव निवासी केवल यादव ने बताया कि बहियार में धान झारने को लेकर खेत में फसल रखी हुई थी. ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाने की प्रयास किया लेकिन तब तक पुंज जलकर राख हो गया. आग कब और कैसे लगी हम सभी परिजनों को कुछ भी पता नही चल पाया. हमलोग दाने दाने को मोहताज हो गये हैं. घटना की सूचना गिद्धौर थाना एवं अंचलाधिकारी आरती भूषण को पीड़ित कृषक द्वारा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >