झाझा. थाना क्षेत्र की केशोपुर पंचायत अंतर्गत दादपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए झाझा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. एक पक्ष की ओर से सुहागा देवी ने तो दूसरे पक्ष की ओर से मंजू देवी ने मारपीट व 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
थाना क्षेत्र की केशोपुर पंचायत अंतर्गत दादपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है.
