केंद्रीय विद्यालय में नामांकन जागरूकता मेला आज

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को सुबह 9:00 बजे से दिन के 12:00 बजे तक नामांकन जागरूकता मेला का आयोजन किया जा रहा है.

झाझा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को सुबह 9:00 बजे से दिन के 12:00 बजे तक नामांकन जागरूकता मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस मेल में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए नामांकन से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं दी जायेगी. इसमें पंजीकरण प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया ,फ्री स्ट्रक्चर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी. विद्यालय के प्राचार्य डॉ एसएन तिवारी ने बताया कि आमलोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को इस विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके और अधिक -से- अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >