अलीगंज . प्रखंड स्थित बीआरसी परिसर में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन जीविका जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद जीविका समूह की सोनिका भारती, रूबी कुमारी, मुन्नी कुमारी, स्नेहा कुमारी, चिंता देवी के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत की गयी. नियोजन के लिए एसआइएस सिक्योरिटी लिमिटेड, होपकेयर इंडिया लिमिटेड, निर्मला जॉब, पीएनजी एचआर सर्विस, 2050 हेल्थकेयर, परम स्किल्स, जिला नियोजनालय समुद्र पार योजना सहित कुल 14 कंपनियां शामिल हुईं. इन कंपनियों के स्टॉलों पर युवाओं को रोजगार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. जिला रोजगार प्रबंधक सुजीत कुमार ने मेला में आयी सभी कंपनियों की जानकारी देते हुए युवाओं को उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया. रोजगार मेला में सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे और कुल 937 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से 87 अभ्यर्थियों का चयन प्रशिक्षण के लिए आरसेटी जमुई के लिए किया गया. जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि जीविका का उद्देश्य बिहार के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. इस दौरान हरिकांत कुमार, गणेश कुमार गुंजन कुमार, अदिति कुमारी, अंजली कुमारी, बीपीएम अलीगंज मृत्युंजय कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक जय प्रकाश दास, सामुदायिक समन्वयक राजेश कुमार, संजीव कुमार, रमेश कुमार, पप्पू कुमार पांडेय, देवनन्दन कुमार, जीविका कैडर्स के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में युवा-युवती शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
