रामनवमी को सामाजिक समरसता के साथ मनाये जाने पर जोर

आदर्श थाना परिसर में मंगलवार को एसडीपीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने और आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी.

झाझा. आदर्श थाना परिसर में मंगलवार को एसडीपीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने और आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे. और पर्व को सामाजिक समरसता के साथ मनाये जाने पर जोर दिया. एसडीपीओ श्री कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र में आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक करती रही है. अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर संयम रखने और पुलिस को सहयोग देने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी लोग शांतिपूर्ण अपने पर्व को मनावें, यही उद्देश्य रहता है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों, साथ ही संदिग्ध लोग दिखाई पड़े तो इसकी सूचना प्रशासन को अविलंब दें. उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी व पूजा स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जाये. उन्होंने रामनवमी पर्व को लेकर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी. मौके पर गौरव सिंह राठौड़ ,विपुल झा, सुबोध केसरी, बीके यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >