ठाड़ी फीडर की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी बाधित

प्रखंड स्थित विद्युत सब स्टेशन के ठाड़ी फीडर में 21 दिसंबर रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड स्थित विद्युत सब स्टेशन के ठाड़ी फीडर में 21 दिसंबर रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जानकारी देते विद्युत आपूर्ति प्रशाखा लक्ष्मीपुर के कनीय अभियंता आर्यन राज ने बताया कि ठाड़ी फीडर में 11 केवी पावर सप्लाई लाइन का मेंटनेंस कार्य किया जाना है. मेंटनेंस कार्य की स्थिति को देखते हुए निर्धारित समय में कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है. ठाड़ी फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बंद रहने की अवधि से पूर्व अपने विद्युत संबंधी कार्य निबटा लें. इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए विभाग की ओर से खेद प्रकट किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >