जमुई. जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत बहछा मुसहरी में आग से झुलसे 75 वर्षीय वृद्ध राजाराम मांझी की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की जानकारी चंद्रदीप थाना की पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को बीते शनिवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां रात ज्यादा होने की वजह से डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गयी और शव को परिजन के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि राजाराम मांझी के पुत्र व अन्य परिवार के सदस्य चिमनी पर काम करता है, जबकि राजाराम मांझी घर में अकेले रहते थे. एक सप्ताह पहले खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आकर झुलस गये थे, स्थानीय लोगों द्वारा आग से बचाया गया था और ग्रामीण चिकित्सक से ही उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. वृद्ध की मौत के बाद परिवार वालों के बीच मातम छाया हुआ है.
आग से झुलसे वृद्ध की एक सप्ताह बाद हुई मौत
जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत बहछा मुसहरी में आग से झुलसे 75 वर्षीय वृद्ध राजाराम मांझी की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी.
