जनता दरबार में डीएम ने फरियादियों को न्याय का दिलाया भरोसा

डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले भर से आये दर्जनों फरियादियों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. जानकारी देते डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि जनता दरबार के दौरान डीएम ने सभी की समस्याओं को बारी-बारी से सुनते हुए हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया, जबकि कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया. उन्होंने बताया कि डीएम प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं. जनता दरबार में जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयती भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, इंदिरा आवास योजना, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा से लाभ सहित अन्य मामले से संबंधित मामले आये थे. डीएम ने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिये. मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >