गेहूं के खेत में मवेशी घुसने पर विवाद, मारपीट में चार घायल

टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव में शुक्रवार को गेहूं के खेत में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया.

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव में शुक्रवार को गेहूं के खेत में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक पक्ष से मुस्तफा खान, जमशेद खान, जबकि दूसरे पक्ष से राधे यादव, चंद्रावती देवी शामिल हैं. घटना के संबंध में मुस्तफा खान ने बताया कि उनके गेहूं के खेत में राधे यादव के पुत्र द्वारा मवेशी चराये जा रहे थे. इसका विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया. वहीं, दूसरे पक्ष के राधे यादव का कहना है कि मवेशी गलती से खेत में चला गया था और फसल को कोई खास नुकसान नहीं हुआ. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >