सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा

सरस्वती शिशु मंदिर सोनो में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला सफलतापूर्वक समापन रविवार को हुआ. कार्यशाला में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने और आगामी सत्र की तैयारी को लेकर व्यापक मंथन किया गया.

तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला संपन्न, नए शैक्षणिक सत्र की रूप रेखा तय सोनो. सरस्वती शिशु मंदिर सोनो में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला सफलतापूर्वक समापन रविवार को हुआ. कार्यशाला में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने और आगामी सत्र की तैयारी को लेकर व्यापक मंथन किया गया. तीन दिनों तक चले इस कार्यशाला में सभी अभिलेख व पंजी को अद्यतन किया गया और सत्र 2025-26 के कार्यों की समीक्षा की गयी. आचार्य भारती का गठन किया गया. समय सारिणी पर चर्चा व नए समय सारिणी का निर्माण किया गया. 2026-27 की संकुलीय कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी. इसके अतिरिक्त वार्षिकोत्सव, अभिभावक संपर्क, गोष्ठी आदि पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. तृतीय दिवस में झाझा और बनौली मलयपुर से भी आचार्य व दीदी कार्यशाला में भाग लिया. अंतिम दिन की शुरुआत सोनो के प्रधानाचार्य निर्दोष कुमार, झाझा के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार व बनौली के प्रधानाचार्य नंदलाल सिंह संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समापन सत्र में शिक्षाविद कामदेव सिंह संपूर्ण कार्यशाला का वृत्त व चिंतन प्रस्तुत किया. कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी अंतिम सत्र में उपस्थित रहे. कार्यशाला में आचार्य सुशील पांडेय आचार्या आभा, रानी, दुर्गा, मुस्कान, श्वेता ,खुशबू, पिंकी तथा नीलम कुमारी की सहभागिता रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >