ग्रामीणों ने भाजपा नेता से की पुल निर्माण की मांग

प्रखंड क्षेत्र की बामदह पंचायत के खरीखाद गांव में लंबे समय से टूटे हुए पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है.

चकाई. प्रखंड क्षेत्र की बामदह पंचायत के खरीखाद गांव में लंबे समय से टूटे हुए पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है. आदिवासी बहुल खरीखाद गांव में सोमवार को जब भाजपा नेता मनोज पोद्दार क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहुंचे तो ग्रामीणों ने अपने समस्याओं से अवगत करवाते हुए जल्द से जल्द टूटे हुए पुल के मरम्मती कराने की मांग की. ग्रामीण जीतन किस्कू, निरल राणा, राजू राणा, भीम ठाकुर, अजय ठाकुर सहित कई लोगों ने यह मांग उठाते हुए कहा कि इस पुल का निर्माण 2014 मे हुआ था परंतु पानी का तेज बहाव ने उसे कुछ महीने के अंदर तोड़ दिया और तब से लेकर आजतक किसी जनप्रतिनिधि ने इसके पुनरनिर्माण हेतु कोई पहल नहीं की. फलस्वरूप हम जैसे गरीबों को चकाई या बामदह आने जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. जीतन किस्कू ने कहा कि पुल टूटे होने के कारण हमारे बच्चे तो बरसात के दिनों में स्कूल भी नहीं जा पाते हैं. भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनी और कहा कि जल्द सांसद अरुण भारती से मिलकर टूटे पुल निर्माण कराने हेतु कोशिश की जायेगी. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र साह एवं अन्य भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >