बाबा चौहरमल की जयंती मनाने का निर्णय

पासवान कल्याण एकता मंच द्वारा मंगलवार को एक बैठक की गयी.

चकाई. पासवान कल्याण एकता मंच द्वारा मंगलवार को एक बैठक की गयी. जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी दो अप्रैल को चैत पूर्णिमा के अवसर पर वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी का 713 वीं जयंती प्ल्स टू हाई स्कूल चकाई के खेल मैदान में भव्य तरीके से शोभा यात्रा बाबा चौहरमल के प्रतीक चिन्ह तलवार एवं सर पर पगड़ी के साथ 1500 महिल -पुरुषों के साथ हाईस्कूल से चकाई मोड़ होते हुए बाजार से घूमते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान पहुंचेगी, जहां सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी लोग हिस्सा लेंगे. तत्पश्चात बाबा चौहरमल के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किया जाएगा. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पासवान कल्याण मंच के आयोजक मंडल दिन-रात पासवान के कुल 71 गांवों में घूमघूम कर पासवान परिवार के महिला-पुरुषों को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है. आयोजक मंडल में पासवान कल्याण एकता मंच के सक्रिय सदस्य राजीव पासवान, राजेश पासवान, जयप्रकाश पासवान, दिनेश पासवान, अभय पासवान, मोहन पासवान, जिला परिषद सदस्य राकेश पासवान, दशरथ पासवान, मुखिया प्रतिनिधि डोमेनी पासवान, मनोज पासवान, नकुलदेव पासवान, रामदेव पासवान, दिनेश पासवान, झारी पासवान, महराज पासवान, तुलसी पासवान, अमरजीत पासवान, अशोक पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >