सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित मणि दीप स्कूल के समीप हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान बीते मंगलवार की देर रात सदर अस्पताल में मौत हो गयी.

जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित मणि दीप स्कूल के समीप हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान बीते मंगलवार की देर रात सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद मोहल्ला निवासी 59 वर्षीय राजेश कुमार केसरी के रूप में हुई है. परिजन द्वारा बताया गया है राजेश कुमार केसरी 30 मार्च 2026 की देर शाम देवघर स्थित अपने ससुराल से लौटकर ट्रेन से जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. वहां से ऑटो के जरिये अपने घर लौट रहे थे. मणिदीप स्कूल के पास जैसे ही वे ऑटो से उतरे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार केसरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था. लेकिन बीते मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. बुधवार की सुबह परिजनों ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार केसरी झाझा बस स्टैंड के समीप पान की गुमटी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. राजेश कुमार केसरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल था. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी फिलहाल फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >