घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप

थाना क्षेत्र के डूमरहार ग्राम निवासी जट्टू यादव ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

झाझा. थाना क्षेत्र के डूमरहार ग्राम निवासी जट्टू यादव ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. थाना में आवेदन देते हुए जट्टू यादव ने बताया कि बीते 26 मार्च को अयोध्या यादव समेत आधा दर्जन लोग हरवे-हथियार से लैस होकर मेरे घर में घुस गया और बिना वजह का मारपीट करने लगा. मारपीट कर हमें बुरी तरह से घायल कर दिया. हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों के जुटने पर सभी भाग गये. वे लोग दबंग किस्म के हैं और कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन वे लोग आज तक पंचायती नहीं मानी है. उन्होंने आशंका जताया है कि कहीं मेरी हत्या न कर दे. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है, मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >