घरेलू विवाद में दामाद ने ससुर को पीटकर किया घायल, थाने में शिकायत

टाउन थाना क्षेत्र के खरगौर गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दामाद ने अपने ही ससुर पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के खरगौर गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दामाद ने अपने ही ससुर पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया. घायल व्यक्ति ने टाउन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. घायल सुनील मिस्त्री ने बताया कि वे पटना में रहते हैं और अपने नाती के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए खरगौर गांव आये थे. इसी दौरान उनकी बेटी पूजा कुमारी और उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दामाद कौशल कुमार शर्मा गुस्से में आ गया. आरोप है कि कौशल कुमार शर्मा ने लाठी से सुनील मिस्त्री पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. सुनील मिस्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी की ननद ने बच्चे को छीन लिया और धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया. मंगलवार को उन्होंने टाउन थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि दामाद द्वारा ससुर के साथ मारपीट करने का आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >