अपराध नियंत्रण के लिए सतत निगरानी व गश्ती व्यवस्था हो मजबूत

चैती दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जानकारी देते डीपीआरओ डॉ मेनका कुमारी ने बताया कि शनिवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

जमुई में चैती दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, आयुक्त ने दिये सख्त निर्देश जमुई. चैती दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जानकारी देते डीपीआरओ डॉ मेनका कुमारी ने बताया कि शनिवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम श्री नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल ने भाग लेकर जिले की स्थिति से अवगत कराया. बैठक के दौरान आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए सतत निगरानी और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाये. संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए उन्होंने पुलिस थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. किसी भी कैमरे में खराबी पाये जाने पर उसे तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया. बैठक के बाद डीएम श्री नवीन और एसपी श्री विश्वजीत दयाल ने जिले के सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये. चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गयी है. डीएम ने साफ कहा कि विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट और नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण रखना और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >