गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व आपूर्ति में कथित किल्लत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

जमुई. रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व आपूर्ति में कथित किल्लत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हाल के दिनों में रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 1002 रुपये तक पहुंच गयी है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी पुनः पारंपरिक ईंधन-लकड़ी और गोइठा का सहारा लेने को विवश हो रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों से महंगाई चरम पर है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने सरकार से गैस कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की. प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश सिंह, रामाश्रय सिंह, पंकज सिंह, पुष्पराज, निवास सिंह, उदय झा, सुनील सिंह, सुनील कुमार, नीरज राजा, प्रवक्ता नीतेश्वर आजाद, राजेश पासवान, वीरेंद्र मंडल, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व उपभोक्ता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >