चार साल बाद पुनः बंद 36 सीसीटीवी कैमरे शुरू

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर चकाई में पिछले चार वर्षों से बंद पड़े 36 सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर दोबारा चालू कर दिया गया है.

चंद्रमंडीह. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर चकाई में पिछले चार वर्षों से बंद पड़े 36 सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर दोबारा चालू कर दिया गया है. इस पहल से चकाई का चप्पा-चप्पा अब पुलिस की पैनी निगरानी में आ गया है. बीते 24 जनवरी को चकाई थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद शिविर के दौरान स्थानीय व्यवसायियों ने एसपी विश्वजीत दयाल को ज्ञापन सौंपकर खराब कैमरों को ठीक कराने का आग्रह किया था. एसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसे अब अमलीजामा पहना दिया गया है. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए यह अभियान चलाया गया. खास बात यह है कि इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और व्यवसायियों ने भी पुलिस का सहयोग किया. पुराने 36 कैमरों में से केवल चार ही चालू थे. जिन्हें हटाकर अब अत्याधुनिक नए कैमरे लगाए गए हैं. अब जयप्रकाश चौक, पंचमुखी चौक, प्रखंड कार्यालय,चकाई मोड़ और नीचे बाजार समेत पूरे चकाई बाजार की गतिविधियों पर पुलिस की सीधी नजर रहेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस व्यवस्था से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा और किसी भी घटना की स्थिति में अपराधियों की पहचान व त्वरित उद्भेदन में बड़ी मदद मिलेगी. पुलिस की इस पहल का आम जनता और व्यावसायिक संघ ने पुरजोर स्वागत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >