खैरा. प्रखंड क्षेत्र के अतिप्रसिद्ध झिकुटिया महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी वासुकी साव का बीते मंगलवार देर रात निधन हो गया. निधन के बाद पूरे गांव में शोक है. बताते चलें कि झिकुटिया मंदिर के प्रारंभिक काल से ही उनका परिवार इस मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में पूजा करवाते आ रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वासुकी साव अस्वस्थ थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. इसी बीच उन्होंने बीते मंगलवार देर रात अंतिम सांस ली. उनके निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.
झिकुटिया महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन
प्रखंड क्षेत्र के अतिप्रसिद्ध झिकुटिया महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी वासुकी साव का बीते मंगलवार देर रात निधन हो गया. निधन के बाद पूरे गांव में शोक है.
