चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को लेकर तैयारी पूरी, घर-घर लहरायेगा भगवा ध्वज

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को भारतीय नववर्ष के शुभ आगमन लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

झाझा. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को भारतीय नववर्ष के शुभ आगमन लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पर्व को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसी क्रम में उत्साही युवकों की टोली ने घर-घर जाकर भगवा झंडा वितरित किया और लोगों को नववर्ष के स्वागत के लिए प्रेरित किया. सामाजिक कार्यकर्ता सूरज कुमार बरनवाल ने बताया कि भारतीय नववर्ष के स्वागत को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया है. इस दौरान युवाओं ने घर-घर जाकर जय श्रीराम के नारे लगाए और लोगों के बीच भगवा ध्वज वितरित किया. उन्होंने कहा कि अभियान के बाद बाजार, चौक-चौराहों और मोहल्लों में हर घर पर भगवा ध्वज लहराने लगे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है. उन्होंने बताया कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं केवल आस्था ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर भी आधारित हैं. हिंदू नववर्ष, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा और उगादी के रूप में मनाया जाता है, प्रकृति और वैज्ञानिक संतुलन का प्रतीक है. हिंदू पंचांग चंद्र-सौर गणना पर आधारित है और चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. इस मौके पर उपस्थित युवाओं ने नव संस्कार, नव संकल्प और नई चेतना के साथ जीवन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में रूपेश कुमार, हिमांशु कुमार, प्रिंस कुमार, आलोक राज, मानव कुमार, ऋषिराज कुमार, राजीव कुमार शर्मा, गोलू कुमार, अभिषेक गुप्ता सहित दर्जनों युवक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >