कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्र महायज्ञ शुरू

प्रखंड क्षेत्र के कागेश्वर पंचायत में चैत्र नवरात्र के अवसर पर गुरुवार से भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई.

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के कागेश्वर पंचायत में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार से भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई. इस मौके पर बरनार नदी से हजारों कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने 1001 कलश उठाकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो कोड़वारी गांव स्थित पाण्डेश्वर धाम पहुंची. वहां मां भगवती के प्रांगण में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया. बताते चलें कि यहां नवरात्रि के नौ दिनों तक दुर्गा पाठ एवं यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ के मुख्य आचार्य कर्जानंद जी महाराज हैं. वहीं यजमान के रूप में रणजीत पांडेय एवं आशा देवी के साथ विंदेश्वरी यादव एवं कांति देवी शामिल हैं. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार विशेष आकर्षण के रूप में बनारस से आए विद्वान आचार्यों द्वारा गंगा आरती और रामलीला का आयोजन किया जाएगा. साथ ही वृंदावन से धर्मेंद्र जी महाराज द्वारा रासलीला तथा कथा वाचन के लिए मोहन शरण शास्त्री की उपस्थिति भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. धार्मिक आयोजन के साथ-साथ यज्ञ स्थल पर मेले जैसा माहौल भी देखने को मिल रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन के लिए झूले सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह है. यह महायज्ञ 19 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा. आयोजन को सफल बनाने में माखन सिंह, कल्याण सिंह, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >