सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध आज से चलेगा अभियान

सड़क पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध गुरुवार से सोनो में प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जायेगा

सोनो. सड़क पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध गुरुवार से सोनो में प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जायेगा. बुधवार को प्रशासन ने माइक से सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों से अपील की. अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार शांडिल्य ने बताया कि बुधवार को माइकिंग करवाने के बाद गुरुवार को जेसीबी मशीन से सड़क किनारे मिट्टी व अन्य चीजें डालकर किये गये अतिक्रमण को हटाया जायेगा. पहले चरण में सोनो चौक से बाजार आने वाली मुख्य सड़क पर अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि सड़क क्लियर करने के बाद सड़क पर कोई वाहन या दुकान लगा पाया जायेगा तो प्रशासन द्वारा जुर्माना लिया जायेगा. उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि अपने सामान को दुकान से बाहर सड़क के फ्लैंक पर न रखें वहीं बाइक, ई रिक्शा, ऑटो व अन्य वाहन के चालकों से भी अपील की कि सड़क पर अपने वाहनों का पड़ाव न करें वरना मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >