ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट : पुरुलिया ने दुमका को 4-2 से हराया

ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गये रोमांचक मुकाबले में पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) की टीम ने दुमका को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की.

झाझा. ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गये रोमांचक मुकाबले में पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) की टीम ने दुमका को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन पुरुलिया की टीम ने बेहतर तालमेल के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी राजनारायण अकेला उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. मैच में रेफरी की भूमिका ओम प्रकाश शर्मा, रोशन कुमार गुप्ता, विनीत कुमार और विकास कुमार ने निभायी. वहीं ब्लैक डायमंड एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि सिंह, शिवशंकर तांती, सचिव कुंदन सिंह, संयुक्त सचिव सुदर्शन सिंह, अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष ललन कुमार, अमित कुमार शर्मा, रोहित कुमार, दीपक कुमारी, फूल कुमारी, दीपा कुमारी और मिथुन कुमार सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला मंगलवार को दोपहर तीन बजे से खेला जायेगा, जिसमें बर्धमान व पुरूलिया की टीम मैदान में उतरेगी. खेल को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >