प्रशिक्षण महाभियान को लेकर भाजपा ने की चर्चा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से चलाये जा रहे दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने को लेकर बुधवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी.

चकाई. भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से चलाये जा रहे दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने को लेकर बुधवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक भाजपा जिला मंत्री शालिग्राम पांडे के आवास पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 2 अप्रैल को चकाई वायरलेस मैदान के समीप स्थित प्रो. प्रदीप कुमार के समाधि स्थल पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षण प्रभारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय ने बताया कि 2 अप्रैल को पूर्वाह्न 9 बजे कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा तथा 10 बजे से प्रशिक्षण महाभियान की विधिवत शुरुआत की जायेगी. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, अंगराज राय, मनोज पोद्दार, अमित दुबे, राज बिहारी शुक्ला, धर्मवीर आनंद, अमरनाथ तिवारी, महेंद्र राय, पवन बरनवाल समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >