बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने दुर्गा मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

बाबा गणिनाथ सेवा टीम के सदस्यों ने रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के लोटन गांव पहुंच कर दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्प का पौधा लगाया और लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

जमुई. बाबा गणिनाथ सेवा टीम के सदस्यों ने रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के लोटन गांव पहुंच कर दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्प का पौधा लगाया और लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान टीम के संस्थापक सदस्य कुंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ हरियाली बढ़ाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके. कुंदन ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते कहा कि आप सभी अपने घर के किसी भी मांगलिक कार्य पर एक पौधा अवश्य लगायें जिससे हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रह सके. मौके पर ई दयाशंकर, प्रमोद रावत, पप्पू कुमार, श्रेयस राज, अभिषेक सिंह सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >