चकाई के अरविंद हरियाणा बिजली विभाग में बने सिविल एसडीओ

प्रखंड की पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत बालागोजी गांव निवासी अरविंद कुमार पासवान ने गेट इंजीनियरिंग की परीक्षा पास कर हरियाणा में बिजली विभाग के सिविल इंजीनियर का पद हासिल किया है.

चकाई. प्रखंड की पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत बालागोजी गांव निवासी अरविंद कुमार पासवान ने गेट इंजीनियरिंग की परीक्षा पास कर हरियाणा में बिजली विभाग के सिविल इंजीनियर का पद हासिल किया है. उनकी सफलता से चकाई में जश्न का माहौल है. खासकर उनके गांव बालागोजी में उत्सव जैसा माहौल है. गौरतलब है कि अरविंद कुमार पासवान पूर्व मुखिया और सांसद प्रतिनिधि प्रसादी पासवान के मंझले पुत्र हैं. अरविंद की मां प्रमिला देवी पूर्व में प्रखंड प्रमुख भी रह चुकी है. पूरा परिवार लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है. अरविंद को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं. अरविंद के पिता पूर्व मुखिया प्रसादी पासवान ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी था. उसने झारखंड के बोकारो से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था. उसने नालंदा से बीटेक की पढ़ाई की थी, जबकि उसने गेट इंजीनियरिंग की परीक्षा पास कर बिजली विभाग में एसडीओ बना. ऑल इंडिया रैंकिंग में उसका स्थान 58वां है. अरविंद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कठिन मेहनत को दिया. उन्होंने कहा कि अगर आप हार्ड वर्क करते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी. अरविंद की सफलता पर उसके बड़े भाई प्रवीण कुमार पासवान छोटे भाई पंकज पासवान बहन और पेशे से शिक्षक पिंकी कुमारी सहित पूरा परिवार काफी प्रसन्न नजर आया. अरविंद ने बताया कि 26 मार्च को वह हरियाणा के यमुनानगर में बिजली विभाग में बिजली विभाग के एसडीओ का पदभार ग्रहण करेगा. उसे नियुक्ति पत्र भी मिल चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >