डीआइजी ने पुलिस लाइन में हथियारों के रख-रखाव की जांच

मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने सोमवार को मलयपुर स्थित पुलिस लाइन केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया.

बरहट. मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने सोमवार को मलयपुर स्थित पुलिस लाइन केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण से पूर्व उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली. परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर सार्जेंट सुमित कुमार तथा द्वितीय कमांडर दिवेश विक्रम ने किया, जिसमें जिला बल की चार टुकड़ियों ने भाग लिया. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने शस्त्रागार का जायजा लेकर हथियारों के रख-रखाव और संबंधित अभिलेखों की जांच की. उन्होंने हथियारों के उचित संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा आवंटित वाहनों की स्थिति, उनके रख-रखाव तथा मरम्मत पर खर्च की गयी राशि की भी समीक्षा की गयी. पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अपराध शाखा, लेखा शाखा सहित अन्य सभी शाखाओं के अभिलेखों की जांच की. निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि यह वार्षिक निरीक्षण के तहत किया गया है, जिसमें कुछ कमियां पायी गयी हैं. संबंधित पदाधिकारियों को इन कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, साइबर डीएसपी राजन कुमार, मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >