अलविदा जुमा पर नम आंखों से मांगी गयी माफी

पवित्र रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा के मौके पर शहर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

जमुई. पवित्र रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा के मौके पर शहर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रोजेदारों ने नम आंखों और झुके सिर के साथ अपने गुनाहों की माफी मांगी तथा परिवार की खुशहाली, समाज में एकता और विश्व शांति के लिए दुआएं की. शहर के जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अता करने के लिए सुबह से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था. नमाज के दौरान पूरा माहौल इबादत में डूबा नजर आया. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दुआएं दीं और ईद की तैयारियों को लेकर उत्साह भी साफ दिखाई दिया. जामा मस्जिद के अलावा महिसौड़ी, मिर्चा, गौसिया, छोटी मस्जिद, नूर मस्जिद (भछियार पठान टोली), नीमा, सतगामा, हांसडीह, बिठलपुर, खैरमा और इस्लाम नगर की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज अता की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >