धनामा में सरकारी पोखर पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

प्रखंड क्षेत्र के धनामा गांव में सरकारी पोखर की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है.

अतिक्रमण नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक व प्रशासन को सौंपा आवेदन अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के धनामा गांव में सरकारी पोखर की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है. रविवार को तालाब के समीप सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर अतिक्रमण के खिलाफ विरोध जताया तथा जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपते हुए सरकारी पोखर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि डीसीएलआर जमुई व अलीगंज अंचलाधिकारी को भी भेजी गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सार्वजनिक पोखर की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा धीरे-धीरे अतिक्रमण किया जा रहा है. कई बार समझाने के बावजूद अतिक्रमणकारी जमीन खाली नहीं कर रहे हैं, इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि पोखर वर्षों से गांव की सार्वजनिक संपत्ति रहा है और इसका उपयोग जल संरक्षण, जल निकासी व पशुओं के पानी पीने के लिए किया जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी स्तर पर पोखर की मापी कराने, अतिक्रमण हटाने तथा पोखर की सफाई व संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की है. मौके पर अंजनि कुमार, मृत्युंजय कुमार, मदन महतो, अरुण कुमार, मुकेश प्रसाद, अभिषेक कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >