सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग तेज

जिले के खैरा-सोनो आरसीडी मुख्य सड़क से मांगोबंदर होते हुए निजुआरा तक बन रही सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप सामने आया है.

जमुई. जिले के खैरा-सोनो आरसीडी मुख्य सड़क से मांगोबंदर होते हुए निजुआरा तक बन रही सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप सामने आया है. भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की 11 सदस्यीय टीम ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कई खामियां उजागर करने का दावा किया है. टीम का कहना है कि मांगोबंदर तीलेर बांध पर करीब 3.620 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है. आरोप है कि बिना वन एवं पर्यावरण की अनुमति के सैकड़ों हरे पेड़ों को बुलडोजर से हटाया गया है. भाकपा माले नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में बिछाई जा रही परत की मोटाई स्वीकृत मानचित्र व अनुबंध के अनुरूप नहीं है. साथ ही निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क के जल्द ही क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गयी है. नेता बाबू साहब सिंह ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि दोषी एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भाकपा माले इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >