गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ स्थित जीके जीनियस पब्लिक स्कूल में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘एआइ फॉर ऑल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन आई सक्षम एजुकेशन एंड लर्निंग फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया. इस दौरान प्रशिक्षक निभा कुमारी ने छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मूलभूत जानकारी दी. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं संचार जैसे क्षेत्रों में एआई की भूमिका को सरल तरीके से समझाया. साथ ही साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता और डिजिटल नैतिकता पर भी विशेष जानकारी दी. सक्रिय सहभागिता के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना की..
स्कूली बच्चों को एआइ के विषय में दी जानकारी
प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ स्थित जीके जीनियस पब्लिक स्कूल में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘एआइ फॉर ऑल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
