जिले में गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता, 2-3 दिनों में हो रही डिलीवरी : डीएम

डीएम नवीन ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है.

जमुई. डीएम नवीन ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में 7780 से अधिक गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है, इससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है. डीएम ने बताया कि शहरी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद गैस बुकिंग की समय सीमा निर्धारित की गयी है. बुकिंग के पश्चात 2 से 3 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिदिन मांग के अनुरूप एलपीजी गैस की आपूर्ति हो रही है. जारी आंकड़ों के अनुसार, जहां प्रतिदिन 3265 सिलिंडरों की मांग है, वहीं 5188 सिलिंडरों की डिलीवरी की जा रही है. वर्तमान में कुल 18787 रिफिल बुकिंग लंबित हैं, जिन्हें औसतन 3.6 दिनों के भीतर पूरा किया जा रहा है. डीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है. यदि किसी उपभोक्ता को कोई समस्या होती है तो वह 06345-222001 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >