छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

थाना क्षेत्र के चकाई बाजार में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

चकाई. थाना क्षेत्र के चकाई बाजार में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़ित नाबालिग छात्रा ने चकाई थाने को दिये आवेदन में बताया कि जब वह विद्यालय और कोचिंग पढ़ने के लिए आती-जाती थी, तभी उसके घर के बगल में रहने वाला युवक उससे लगातार छेड़खानी करता था. आरोपी युवक मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश करता था और आपत्तिजनक मैसेज भी भेजता था. आवेदन के अनुसार 13 दिसंबर को कोचिंग जाते समय आरोपी ने छात्रा के साथ बदतमीजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इस दौरान उसका एक दोस्त भी उसके साथ मौजूद रहता था, जो पीड़िता के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल करता था. मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं, पुलिस आरोपित के एक अन्य सहयोगी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >