झाझा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को शहर के दुर्गा मंदिर चौक पर दीप जलाकर व दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से संकल्प लेते हुए देश हित के लिए सदा कार्य करने का संकल्प भी लिया. प्रदेश कार्यकारी सदस्य रूपेश भारती, राजेश यदुवंशी, नीतीश केसरी आदि ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उनका त्याग हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है. आज का युवा भले ही पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित हो रहा हो, लेकिन उसे अपने कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए. पूर्व नगर मंत्री हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि पुलवामा हमले का दिन हमारे लिए न सिर्फ शोक का, बल्कि आत्मचिंतन का भी है. एक ओर जहां कुछ युवा वैलेंटाइन डे जैसी विदेशी परंपराओं में व्यस्त रहते हैं. वहीं अभाविप जैसे संगठन राष्ट्र और सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त कर युवाओं को देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के जवान सीमाओं पर अपने कर्तव्य निभा रहे हैं. ऐसे में युवाओं को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. इस कार्यक्रम में राहुल कुमार, शनिदेव कुमार, पिंटू कुमार, सतीश कुमार, नीतीश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
