झाझा. रेलवे स्टेशन नए फुट ओवर ब्रिज पर डेंटिंग-पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आने से जलकर घायल हो गया. उसे स्थानीय कामगारों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मजदूर की पहचान पुरानी बाजार निवासी नीरज मालाकार के रूप में हुई है. मजदूर के शरीर का 80प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह जल गया .यहां तक कि उसके कपड़े भी जलकर राख हो गए. मजदूर को चिल्लाता देख स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही रेल प्रशाशन मौके स्थल पर पहुंची और उसे झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर घायल को रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि घायल मजदूर के शरीर का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा जल चुका है. स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.
हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर झुलसा, रेफर
हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर झुलसा, रेफर
