कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में छात्रों को मिली नयी दिशा

प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितोचक के प्रांगण में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

झाझा. प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितोचक के प्रांगण में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को करियर निर्माण एवं सोशल मीडिया के सही उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. इस मौके पर वरीय शिक्षक नागेश्वर तुरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. इन माध्यमों ने संवाद, सूचना प्राप्ति और मनोरंजन के तरीकों में व्यापक बदलाव लाया है. सोशल मीडिया हमें मित्रों से जोड़ता है, विचारों के आदान-प्रदान का अवसर देता है और देश-दुनिया की ताजा जानकारी उपलब्ध कराता है. उन्होंने छात्रों को आगाह करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के जहां कई सकारात्मक पहलू हैं, वहीं इसके नकारात्मक प्रभाव भी हैं. इसलिए बच्चों को इसका उपयोग सावधानी और समझदारी से करना चाहिए, ताकि वे किसी भी तरह की गलत जानकारी या दुष्प्रभाव से बच सकें. कार्यक्रम में नीतू कुमारी, अंजना शर्मा, शरीफ अंसारी, आनंद राज, देवेश कुमार, पतरस हेंब्रम, संतोष कुमार, सौरभ कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विश्वनाथ कुमार, किशोर कुमार, श्वेता कुमारी, सुमन कुमारी, बिंदु एवं सरिता कुमारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >