रामनवमी पर महाराजगंज से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के महाराजगंज में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला.

श्री प्रताप महावीर दल के नेतृत्व में निकली विशाल यात्रा, युवाओं ने दिखाए पारंपरिक करतब जमुई. रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के महाराजगंज में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. श्री प्रताप महावीर दल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शोभायात्रा का नेतृत्व दल के अध्यक्ष बासुदेव केसरी ने किया. यात्रा के दौरान युवाओं ने लाठी, डंडे और तलवार जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ आकर्षक करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया. पूरे मार्ग में जय श्रीराम, भारत माता की जय, हर घर भगवा छायेगा, राम राज्य फिर आयेगा और गर्व से कहो हम हिंदू हैं जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा. शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. शोभायात्रा महाराजगंज से निकलकर यूको बैंक चौक, कचहरी चौक, जयहिंद धर्मशाला, अटल बिहारी चौक और पुरानी बाजार होते हुए पुनः महाराजगंज पहुंचकर संपन्न हुई. शोभायात्रा में मुन्ना भगत, नंदकिशोर केशरी, सचिन मालकार, करण रावत, आदित्य कुमार, अमित भगत, राहुल केशरी, जयेश भगत, गुड्डू केशरी, श्रीकांत केशरी सहित श्री प्रताप महावीर दल के सैकड़ों सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >