छापेमारी में चोरी के 59 मोबाइल बरामद

लखीसराय. टाउन थाना पुलिस ने गुरुवार को बेगूसराय, नालंदा तथा लखीसराय के पूर्वी कार्यानंद नगर में एक साथ छापेमारी कर चोरी का विभिन्न कंपनियों का 59 मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में शुक्रवार को टाउन थाना परिसर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शहर […]

लखीसराय. टाउन थाना पुलिस ने गुरुवार को बेगूसराय, नालंदा तथा लखीसराय के पूर्वी कार्यानंद नगर में एक साथ छापेमारी कर चोरी का विभिन्न कंपनियों का 59 मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में शुक्रवार को टाउन थाना परिसर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शहर के एक मोबाइल के दुकान से चोरी की घटना के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत शहर 59 मोबाइल को बरामद कर लिया. हालांकि इस छापेमारी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला भागने में सफल रहे.

उन्होंने बताया कि चोर की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही पुलिस उस चोर तक पहुंच जायेगी. चोर की पहचान बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना अंतर्गत टोटहा गांव में नानी घर में रह रहे राहुल कुमार के रूप में की गयी. पुलिस के द्वारा उनके तीनों आवास टोटहा, लखीसराय थाना अंतर्गत पूर्वी कार्यानंद नगर तथा नालंदा में छापेमारी की गयी. उन्होंने बताया चोरी का सभी मोबाइल नालंदा से बरामद किया गया है.

26 जून की रात थाना क्षेत्र के मां जगदंबा मोबाइल दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में दुकान संचालक पिंटू गुप्ता के द्वारा आवेदन दे दिया गया तथा जिसके आधार पर पुलिस अनुसंधान के क्रम में मोबाइल चोर का पता लगाने में सफल रही थी.

राहुल ने चोरी का एक मोबाइल नालंदा के मनीष कुमार नामक एक युवक के पास बेचा था. पुलिस मोबाइल के ईएमआई नंबर के आधार पर लोकेशन का पता लगा कर मनीष तक पहुंची जिसके बाद मनीष के निशानदेही पर राहुल के चोर होने का पता लगा तथा पुलिस ने उसके सभी पतों पर छापेमारी की. इसी क्रम में गांधी नगर रामचंद्रपुर नालंदा स्थित प्रो वीरेंद्र के मकान में छापेमारी कर 59 मोबाइल बरामद किया. उन्होंने बताया कि इस छापेमारी अभियान में एसआइ अयोध्या प्रसाद एवं सुरेश रजक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >